मवेशी लोड पिकअप वैन के धक्के से बच्चा हुआ घायल

राजमहल/मंगलहाट. राजमहल थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव में मवेशियों से लदी एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े एक बाइक और चार वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी. घटना में

राजमहल/मंगलहाट. राजमहल थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव में मवेशियों से लदी एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े एक बाइक और चार वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी. घटना में चंडीपुर निवासी रतन मंडल का चार वर्षीय बेटा शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, बुधवार को साहिबगंज की ओर से एक पिकअप वैन में आधा दर्जन से अधिक मवेशी लदे थे और वाहन तेज गति से राजमहल की ओर जा रहा था. वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल शिवम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप वैन की गति तेज होने के कारण यह घटना हुई. खबर लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त बाइक, पिकअप वैन और मवेशी घटनास्थल पर ही थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >