मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी ने किया साइबर थाना निरीक्षण

लखीसराय. समाहरणालय स्थित साइबर थाना का गुरुवार को मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार के द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष अजीत प्रताप

लखीसराय. समाहरणालय स्थित साइबर थाना का गुरुवार को मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार के द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह चौहान से विभिन्न कांडों के बारे में जानकारी ली. वहीं कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से मामले की जानकारी लेकर ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया. डीआईजी ने इस दौरान एनसीआरपी पर पब्लिक की शिकायत की भी समीक्षा की, शिकायत पर किये गये कार्यों के संबंध में जानकारी ली. डीआइजी ने प्रतिबिंद एप की भी समीक्षा की. सभी मामलों का रिव्यू किया. निरीक्षण के दौरान एसपी अजय कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार सहित साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक व अवर निरीक्षक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >