स्वास्थ्य मुख्यालय ने 38 जिलाें से मांगी है रिपोर्ट
पोर्टल पर मरीजों की संख्या जिले नहीं बता रहेवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
बरसात के बाद जमे पानी से मच्छरजनित रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 38 जिलाें से डेंगू के मरीजों की लिस्ट स्वास्थ्य मुख्यालय को देने के निर्देश दिये गये हैं. कहा है कि जिलावार सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं की जा रही है. ऐसे में पता ही नहीं चल पा रहा है कि कहां कितने मरीज हैं? पूछा गया है कि एसकेएमसीएच, सदर अस्पताल व सभी पीएचसी में बुखार वाले मरीजों की रैपिड जांच शुरू की है या नहीं. जिले में एक ही डेंगू का मरीज मिला है. मलेरिया अधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने यह जानकारी दी.आठ बेड का बना वार्ड
डॉ सुधीर ने बताया कि राज्य मुख्यालय के पोर्टल पर जिले में मिलने वाले मरीज के ब्योरे को अपडेट करने को कहा गया है. स्वास्थ्य टीम ने जांच व दवा छिड़काव करने को भी कहा है. इधर एसकेएमसीएच के लैब में डेंगू की आशंका को लेकर रोजाना 20 से 30 संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच की जा रही है. मॉडल अस्पताल में आठ बेड का वार्ड भी बना है. जरूरत पड़ी तो बेड की संख्या बढ़ायी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
