मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली के बीच नयी अमृत भारत एक्सप्रेस का आज होगा उद्घाटन

जंक्शन के प्लेटफॉर्म 4 व 5 से खुलेंगी अमृत भारत उद्घाटन विशेष ट्रेन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दिखायेंगे हरी झंडीवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर व चर्लपल्ली के बीच बहुप्रतीक्षित नयी अमृत

जंक्शन के प्लेटफॉर्म 4 व 5 से खुलेंगी अमृत भारत उद्घाटन विशेष ट्रेन

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दिखायेंगे हरी झंडी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर व चर्लपल्ली के बीच बहुप्रतीक्षित नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 29 सितंबर सोमवार को शुरू होने जा रही है. रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद, ट्रेन संख्या 15293-15294 अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. यह नयी ट्रेन बिहार को तेलंगाना से जोड़ेगी व लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनायेगी. नयी ट्रेन की उद्घाटन सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से होगी. यह ट्रेन 05253 से पहले दिन मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली चलेगी. अमृत भारत उद्घाटन विशेष के रूप में रवाना होगी. उद्घाटन समारोह को लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जोरदार तैयारियां चल रही हैं. जंक्शन के प्लेटफॉर्म 4-5 पर एक विशेष स्टेज तैयार किया जा रहा है. स्टेशन डायरेक्टर से लेकर सभी अधिकारी दिनभर की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे. वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे.

नियमित परिचालन की समय-सारणी

– इस ट्रेन का नियमित परिचालन अक्तूबर से शुरू होगा

– मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (15293) मुजफ्फरपुर से 14 अक्टूबर से अगले आदेश तक चलेगी

– चर्लपल्ली मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (15294) चर्लपल्ली से 16 अक्तूबर से अगले आदेश तक चलेगी

– ट्रेन संख्या 15293 मुजफ्फरपुर से सुबह 10:40 बजे खुलेगी.

यहां होगा प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (18:20/18:30 बजे) व प्रयागराज छिवकी (20:38/20:40 बजे) होते हुए मध्य प्रदेश में सतना, कटनी व जबलपुर (04:05/03:55 बजे) पहुंचेगी. मध्य भारत को पार करते हुए यह ट्रेन इटारसी (8:10/8:20 बजे) व महाराष्ट्र में नागपुर (12:40/12:30 बजे), बल्हारशाह (17:30/17:20 बजे) को कवर करेगी. तेलंगाना में इसके प्रमुख ठहराव रामगुंडम (18:58/19:00 बजे) व काजीपेट (19:58/20:00 बजे) होंगे, जिसके बाद यह रात 23:50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >