मटिहानी में छत से गिरा युवक, मौत

मानसी. थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में छत से गिर जाने के कारण युवक की मौत हो गयी. घटना बीते मंगलवार रात नौ बजे की बतायी जा रही है. बताया

मानसी. थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में छत से गिर जाने के कारण युवक की मौत हो गयी. घटना बीते मंगलवार रात नौ बजे की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि मटिहानी निवासी पंकज कुमार घर में छत पर गया था. छत पर से उतरने के दौरान पैर फिसल गया,जिससे पंकज जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि पंकज मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >