मतदाताओं को उपलब्ध करायें वीआइएस और करें जागरूक: एसडीओ

देवघर. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सागरी बराल की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक की गयी. एसडीओ ने वोटर इंफार्मेशन स्लिप वितरण व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के बारे में

देवघर.

सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सागरी बराल की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक की गयी. एसडीओ ने वोटर इंफार्मेशन स्लिप वितरण व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के बारे में जानकारी दी. सूचना भवन के सभागार में आयोजित इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-15 देवघर एवं सभी बीएलओ-सुपरवाईजर 15-देवघर को मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी वोटर इंफोर्मेशन स्लिप (वीआइएस) के वितरण के लिए शेड्यूल बनाने के लिए निर्देश दिया गया, ताकि स्लीप समय पर मतदाताओं को मिल जाये. उन्होंने यह स्लिप वोटर या उनके परिवार के सदस्यों को छोड़कर अन्य को नहीं देने का निर्देश दिया. एसडीओ ने यह भी कहा कि, अधिकारी गठित बैग टीम की सहायता लें और बीएलओ के हस्ताक्षर के बाद ही स्लिप वितरित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >