हजारीबाग. लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर संत जेवियर प्लस टू उच्च विद्यालय सीतागढ़ द्वारा शनिवार को साइकिल रैली निकाली
हजारीबाग.
लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर संत जेवियर प्लस टू उच्च विद्यालय सीतागढ़ द्वारा शनिवार को साइकिल रैली निकाली गयी. रैली स्कूल प्रांगण ने निकल कर लालपुर, चानों, बैहरी और सखिया में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. सखिया पंचायत मुखिया और विद्यालय के प्राचार्य ने रैली के माध्यम से लोगों को अपने मत का अधिकार सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही अधिक से अधिक संख्या में 20 मई 2024 को मतदान करने की अपील की.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।