मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने किया शस्त्र पूजन
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.
मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से पूनम कुमारी के नेतृत्व में साहेब कोठी मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन किया गया. जिसमें मां दुर्गा शक्ति की आराधना की गयी. कार्यक्रम के दौरान पूनम ने मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक यह त्योहार है. आजकल की देवी दुर्गा से कम नहीं है और अभी के समय सभी मातृशक्ति के पास शस्त्र होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति में शास्त्र के साथ शस्त्र पूजन की मान्यता है. महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और समाज में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाये, इसके लिए उन्हें भी मजबूत होना जरूरी है. दुर्गा वाहिनी संस्था महिलाओं व लड़कियों को लव जेहाद और अन्य समस्याओं से डटकर मुकाबला कर सके. मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की सभी महिलाओ ने शस्त्र पूजन किया. शस्त्र पूजन के दौरान मातृशक्ति कि पूर्व संयोजिका पूनम कुमारी, नीलम, रेणु, नूतन, पूनम, सीमा, उपाध्यक्ष प्रतिमा, निरू अन्य सैकड़ों महिलाएं शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
