छोटकी चांपी में निकला मोहम्मदी जुलूस

अंजुमन इस्लामिया छोटकी चांपी के तत्वावधान में शुक्रवार को पैगम्बर मुहम्मद साहब की आमद पर बारह वफात जुलूस निकला गया.

कुड़ू. अंजुमन इस्लामिया छोटकी चांपी के तत्वावधान में शुक्रवार को पैगम्बर मुहम्मद साहब की आमद पर बारह वफात जुलूस निकला गया. गांव में भ्रमण के बाद छोटकी चांपी मस्जिद के समीप दुआ नात पढ़ी गयी तथा क्षेत्र की खुशहाली की दुआ मांगी गयी. मौके पर कबीर अंसारी, शकील अंसारी, इदरीस अंसारी, परवेज अंसारी, शाहिद अंसारी, सदाम अंसारी, बबलू अंसारी, साजिद अंसारी, सिदीक अंसारी, मोहमद जान, मजबूल अंसारी, कुर्बान अंसारी,साहिल अंसारी तथा अन्य शामिल थे. कैरो. प्रखंड क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अंजुमन इस्लामियां के तत्वावधान में गराडीह गांव में निकाला गया. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की याद में जश्न मनाया. कैरो प्रखंड क्षेत्र के गराडीह, चरिमा, नगजुवा,उतका में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया. जुलूस रसूल की रसूअल्लाह के नारा से गूंज उठा. जुलूस गराडीह, चरिमा नरौली और नगजुआ मदरसा पहुंचने के बाद फातिहा ख्वानी होने के पश्चात जुलूस समाप्त हुआ. जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये थे. भंडरा. ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकला गया. जुलूस की शुरुआत नौडीहा चौक से होकर मेन रोड भंडरा होते हुए छोटी मस्जिद तक गया. जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए. इस मौके पर सरकार की आमद मरहबा सहित अन्य लगाते हुए लोग जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ रहे थे. जुलूस में भंडरा, भैंसमुंडो मसमानो, सोरेन्दा ,बांधटोली ,बलसोटा, सेमरा, गरियाटोली, आकाशी, कुम्हारिया, उदरंजी, अंबेरा के लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >