मंत्री नीतीश व जयंत राज कल करेंगे श्रावणी मेला का उदघाटन

बांका. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला सोमवार से शुरू हो जायेगा. जिले के धौरी बॉर्डर पर 22 जुलाई को सूबे के पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा व भवन निर्माण विभाग

बांका. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला सोमवार से शुरू हो जायेगा. जिले के धौरी बॉर्डर पर 22 जुलाई को सूबे के पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा व भवन निर्माण विभाग के मंत्री जयंत राज श्रावणी मेला का विधिवत उदघाटन करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गिरिधारी यादव करेंगे. उदघाटन के मौके पर बांका विधायक रामनारायण मंंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेम्ब्रम, एमएलसी एनके यादव, संजीव कुमार सिंह व विजय कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे. मेला उदघाटन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >