मंगलसूत्र झपटनेवाले का हाथ पकड़ाया, शर्ट खोल हुआ फरार

माधव-15एसकेएमसीएच गेट के पास हुई झपटमारीकाजल औराई के भलुराडीह की रहनेवाली मां और पति के साथ इलाज कराने आयी थीं संवाददाता, मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच गेट के पास बाइकर्स गैंग ने शाम

माधव-15

एसकेएमसीएच गेट के पास हुई झपटमारी

काजल औराई के भलुराडीह की रहनेवाली

मां और पति के साथ इलाज कराने आयी थीं

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

एसकेएमसीएच गेट के पास बाइकर्स गैंग ने शाम काजल कुमारी के गले से मंगलसूत्र झपट लिया.भागने के दरम्यान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश का हाथ काजल के पति ने धर लिया. पर शातिर ने शर्ट की बटन खोल दी, जिससे केवर शर्ट ही पति के हाथ में रह गयी. बदमाश मंगलसूत्र लेकर मेडिकल ओवरब्रिज की ओर निकल गया.

इलाज कराने आयी थीं काजल

काजल कुमारी औराई थाना के भलुराडीह गांव की रहने वाली हैं. पति व मां के साथ इलाज कराने के लिए शहर में आयी थी. उन्होंने डायल 112 पर सूचना भी दी. अहियापुर थानेदार ने कहा-जांच कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >