मंदार तराई में स्थित रोपवे आज रहेगा बंद, कल से शुरू
बौंसी. मंदार तराई क्षेत्र में स्थित रोपवे का संचालन मंगलवार को निर्धारित अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य के कारण अस्थायी रूप से बंद रहेगा. पर्यटन विभाग के मंदार प्रबंधक मुकेश कुमार
मंदार तराई में स्थित रोपवे आज रहेगा बंद, कल से शुरू
बौंसी.
मंदार तराई क्षेत्र में स्थित रोपवे का संचालन मंगलवार को निर्धारित अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य के कारण अस्थायी रूप से बंद रहेगा. पर्यटन विभाग के मंदार प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि रोपवे प्रबंधन के तहत यात्रियों की सुरक्षा व बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है. हालांकि, यात्रियों और पर्यटकों के लिए राहत की बात यह है कि बुधवार, 04 फरवरी से रोपवे का संचालन पुनः सामान्य रूप से शुरू कर दिया जायेगा. प्रबंधन ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना उक्त जानकारी को ध्यान में रखते हुए बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.