कुड़ू में विधायक रामेश्वर उरांव ने लगाया जनता दरबार, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कुड़ू में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

राशन कार्ड, पेंशन, आवास, जमीन विवाद व सड़क-बिजली से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं, कई मामलों का मौके पर किया समाधान

कुड़ू, लोहरदगा : पूर्व मंत्री सह विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. रामेश्वर उरांव ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया. शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

राशन कार्ड से लेकर सड़क-बिजली की समस्याएं पहुंचीं

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. इस दौरान मुख्य रूप से राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना, जमीन विवाद, विधवा पेंशन, पेयजल, सड़क और बिजली ट्रांसफार्मर से संबंधित मामले सामने आये.

विधायक ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि सभी प्रखंडों में जनसुनवाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका ऑन द स्पॉट समाधान करना है. कोई भी ग्रामीण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विधायक निधि से विकास कार्य कराये जा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, अखड़ा और धूमकुड़िया का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि विकास के साथ पारंपरिक पद्धति और मान्यताओं को भी संरक्षित रखा जा सके.

SIR प्रक्रिया की भी हुई समीक्षा

इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलायी जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की समीक्षा की गयी. विधायक ने प्रभारी बीडीओ सह सीओ और सभी बीएलए से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली.

उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम सूची में शामिल नहीं हो. उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है. सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य पूरी निष्ठा से करें और आम लोगों को जागरूक करें, ताकि वे समय पर अपने दस्तावेज जमा कर सकें.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, रोहित उरांव, इकबाल खान, विशाल डुंगडुंग, उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, सदरुल अंसारी, मुनीम अंसारी, असलम अंसारी, रमेश उरांव, संगीता उरांव, मो. इकबाल, जसीम अंसारी, प्रमोद साहू, तबरेज अंसारी, अबू रेहान, संजू तुरी, सज्जाद अंसारी, जैनुल अंसारी, खुर्शीद खान, परवेज अंसारी, सूरज मुंडा, खुर्शीद अंसारी, राम भंडारी उरांव, नकुल उरांव, जुनैद अंसारी, ससीता उरांव, कृष्णा उरांव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >