ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुईं विधायक

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपा कुमारी एक दिवसीय दौरे पर इमामगंज पहुंचीं. यहां दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों की समस्या से रू-ब-रू हुईं.

इमामगंज. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपा कुमारी एक दिवसीय दौरे पर इमामगंज पहुंचीं. यहां दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों की समस्या से रू-ब-रू हुईं. इस दौरान ग्रामीणों ने आशा भरी नजरों से अपनी समस्या विधायक के पास रखी. ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा समस्या सड़क, नाली व गली आदि की रखी. इसे विधायक गंभीरता से सुनकर हर संभव समस्या का हल करने का आश्वासन दिया. इस संबंध में विधायक ने बताया कि एक दिवसीय दौरे पर कई गांवों का भ्रमण किया गया है. भ्रमण के दौरान आयी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जायेगा. इधर विधायक ने गुरिया, पकरी, विशुनबिगहा, पोखराहा, पडरिया, गौरा डाबर, पाकरडीह, इमलियाडीह आदि का भ्रमण किया है. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >