Giridih News: चिरुवां के प्रवासी मजदूर की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत

Giridih News: 20 अगस्त को घर से चेन्नई काम करने गया था, जहां टावर लाइन में काम करके 29 अगस्त शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस अपने किराए के घर में लौट रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गयी.

सरिया थाना क्षेत्र के चिरुवां गांव निवासी डेमर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रवासी मजदूर जागेश्वर कुमार सिंह उर्फ गुजर सिंह की मौत चेन्नई में सड़क दुर्घटना में हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जागेश्वर चेन्नई में टावर लाइन में काम करता था. वह 20 अगस्त को घर से चेन्नई काम करने गया था, जहां टावर लाइन में काम करके 29 अगस्त शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस अपने किराए के घर में लौट रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गयी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. घर में उसके माता पिता व पत्नी है. घटना की सूचना पाकर घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है. बताते चलें कि उक्त मृतक युवक की शादी इसी वर्ष 18 मार्च 2025 को हुई थी. फिलहाल शव को चेन्नई से वापस घर लाने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >