गुमला. सदर थाना क्षेत्र के भकुआटोली निवासी मनोज मिंज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर सदर थाना के एएसआइ रवींद्र मिश्रा अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. गुरुवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार मनोज मिंज सुबह में घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फांसी कर फंदा बना कर उसमें लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गयी. समाचार लिखे जाने तक फांसी लगाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.
रंगेहाथ पकड़ी गयी दो महिला पॉकेटमार
सिसई. सिसई के साप्ताहिक बाजार में पॉकेटमारों का दहशत फेल गया है. कोई ऐसा सप्ताह नहीं, जिसमें दर्जनों लोग पॉकेटमारी का शिकार नहीं होते होंगे. इसके बावजूद लोग थाना में शिकायत करने से कतराते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के लोग सप्ताह भर मेहनत कर पैसा जोड़ कर जरूरत के समान खरीदने आते हैं और उनका पैसा अपने झोला बैग से एक झटके में गायब कर दिया जाता है. गुरुवार को लकेया गांव की ललिता उरांव व बरगाव की आशा कुमारी हिम्मत दिखाते हुए बाजारटांड़ में दो महिला पॉकेटमार को रंगेहाथ पकड़ने में कामयाब हुए थे. किंतु एक महिला पॉकेटमार भिंड का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गयी. पकड़ी गयी एक पॉकेटमार को दोनों ने थाना को दिया. पॉकेटमारों ने ललिता का दो हजार, आशा कुमारी तीन हजार, अनिता देवी का तीन हजार, दो सौ रुपये मार लिया था. तीनों ने बताया कि पॉकेट मारते जैसे दोनों को पकड़े एक महिला पैसा लेकर भीड़ में भाग गयी. समाचार लिखे जाने तक चोर महिला से पूछताछ की जा रही थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
