महाष्टमी पर शोभायात्रा निकली, महाराष्ट्र के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

चतरा. शेरे झारखंड क्लब ग्वालटोली द्वारा महाष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें वीरांगना की वेशभूषा में शामिल महिलाएं और महाराष्ट्र से आये 35 महिला व पुरुष कलाकारों का

चतरा. शेरे झारखंड क्लब ग्वालटोली द्वारा महाष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें वीरांगना की वेशभूषा में शामिल महिलाएं और महाराष्ट्र से आये 35 महिला व पुरुष कलाकारों का ढोल प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा. शोभायात्रा की शुरुआत लाइन मुहल्ला देवी मंडप से हुई. इस दौरान पुराना पेट्रोल, मेन रोड, केशरी चौक, मारवाड़ी मुहल्ला सहित अन्य इलाकों में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. इस दौरान कई जगहों पर शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गयी. जय श्रीराम व जय बजरंग बली के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे और घर की छतों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शोभायात्रा में सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, राजद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश समेत कई शामिल हुए. वहीं एसडीपीओ संदीप सुमन, सीओ अनिल कुमार, बीडीओ हरिनाथ महतो व थाना प्रभारी विपिन कुमार विधि-व्यवस्था में लगे हुए थे. शोभायात्रा को सफल बनाने में क्लब के संरक्षक अमरेश यादव, अध्यक्ष रूपेश यादव, पप्पू यादव, दिलीप यादव, हीरा निषाद, उमेश यादव, नवीन साह, धर्मेंद्र साहू, अनिल कुमार यादव, अमन यादव, दीपक यादव व अभिषेक निषाद ने अहम भूमिका निभायी.

चौक-चौराहाें व गली-मुहल्ले में लहरा रहा महावीरी पताका

पत्थलगड्डा. रामनवमी को सफल बनाने को लेकर महासमिति व अखाड़ों के सदस्य लगे हुए है. प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक, गांधी चौक सहित सभी चौक-चौराहों और गली मुहल्लों में महावीरी पताका लगाया गया है. महासमिति द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. अध्यक्ष संदीप सिंह व हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष दांगी ने बताया कि रविवार को सुभाष चौक दुर्गा मंडप परिसर में संघ के नेतृत्व में महासमिति द्वारा भगवा ध्वज स्थापित किया जायेगा. साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. रात में अखाड़ों द्वारा झांकी निकाली जायेगी. सोमवार को सुभाष चौक व नावाडीह गांव में विभिन्न गांवों से आये अखाड़ों के झंडे का मिलन होगा. साथ ही अस्त्र-शस्त्र चालन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >