सड़क हादसे में विक्षिप्त युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

र्णिया-श्रीनगर मार्ग स्थित कजरा मोड़ से आगे कालीबाड़ी कजरा के निकट बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

श्रीनगर. पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग स्थित कजरा मोड़ से आगे कालीबाड़ी कजरा के निकट बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना के पीछे सड़क हादसे की बात सामने आयी है. इस मामले में केनगर थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है .पता चला है कि युवक विक्षिप्त था और अधिकांश इसी मार्ग पर घूम रहा था. इस कारण यह घटना घटित हुई. शव की पहचान नहीं हो पायी है. 72 घंटे के लिए पहचान के लिए शव को थाना में रखा गया है. जानकारी के अनुसार, युवक यहीं घूमता रहता था. रविवार की रात्रि किसी वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी जिस कारण घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव को देखा तो सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलने पर केनगर थाना पुलिस एवं बालूघाट नाका की 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >