Saran News : सोनपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता समिति की बैठक

सोमवार को सोनपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की चौथी बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गयी.

सोनपुर. सोमवार को सोनपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की चौथी बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) अमृतेश कुमार ने की. बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा यात्री सुविधाओं, व्यापारिक हितों और रेलवे सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने को लेकर गंभीर चर्चा की गयी. सदस्यों ने बैठक के दौरान प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ और समुचित पेयजल की उपलब्धता, यात्रियों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था, यात्री शेड, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई में सुधार, नालों की सफाई, ट्रेनों के ठहराव से जुड़ी समस्याएं और अद्यतन जानकारी देने की जरूरत पर बल दिया. इसके अलावा पार्किंग की सुव्यवस्था, सुरक्षित व स्वच्छ विश्राम कक्ष, दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए रैंप, लिफ्ट जैसी सुलभ सुविधाओं की मांग भी की गयी. डीसीएम अमृतेश कुमार ने सभी सुझावों को गंभीरता से लिया और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और मंडल प्रशासन उनके सुझावों के आधार पर सुविधाओं में सतत सुधार के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >