वसूली का वीडियो वायरल मामले में चिकित्सा पदाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

वसूली का वीडियो वायरल मामले में चिकित्सा पदाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो के आधार पर प्रभात खबर में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी. वायरल वीडियो में केंद्र पर तैनात एक ममता कर्मी को मरीजों से पैसे लेते हुए देखा जा रहा है. लोगों में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली को लेकर गहरा आक्रोश है. लोगों ने कहा, स्वास्थ्य केंद्र पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के नाम पर इस तरह से वसूली होना बेहद शर्मनाक है. ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो. वीडियो वायरल होने के बाद छपी खबर पर कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्या ने तत्काल संज्ञान लिया. कर्मी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्य ने कहा कि ममता के बयान के आधार पर ही कौन-कौन कर्मी इसमें सम्मिलित हैं. उन सभी पर जांच कर कार्रवाई होगी. कहा की सुई लगाने का काम ममता नही करती है. जो भी कर्मी इसमे सम्मलित है सब पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >