Ranchi news : 2003 की मतदाता सूची से मौजूदा डेटा का मिलान कर मैपिंग करें : सीइओ

एसआइआर को लेकर सीइओ ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक. मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन पूरा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मांगी रिपोर्ट.

रांची.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) चलाया जाना है. इसके लिए आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए राज्य के सभी पदाधिकारी समय पर पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियां पूरी कर लें. गुरुवार को निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची कार्यालय की वेबसाइट पर राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं के लिए उपलब्ध करा दी गयी है. मतदाता 2003 की सूची देखें, डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें. साथ ही सभी अधिकारी वर्तमान मतदाता सूची का 2003 की सूची से मिलान करते हुए मैपिंग सुनिश्चित करें. श्री रविकुमार ने कहा कि सभी जिलों द्वारा मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन कर लिया गया है. इसकी रिपोर्ट ससमय मुख्यालय को उपलब्ध करायी जाये. साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर का समय पर प्रशिक्षण पूरा करें. उन्होंने सभी जिलों को मतदाता पहचान पत्र से जुड़े आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार समेत ऑनलाइन माध्यम से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >