Samastipur: चांदचौर करिहारा के मुखिया मनोरंजन गिरि की गोली मार हत्या

जिले के उजियारपुर थाने की चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरि की अपराधियों ने गुरुवार शाम गोली मार हत्या कर दी.

समस्तीपुर. जिले के उजियारपुर थाने की चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरि की अपराधियों ने गुरुवार शाम गोली मार हत्या कर दी. सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम आठ बजे चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरि सातनपुर में एनएच-28 के समीप पानी टंकी के समीप खड़े थे. उसी वक्त अपराधियों ने गोली मार उनकी हत्या कर दी. घटना के पीछे वर्चस्व को लेकर विवाद की चर्चा है. बता दें बीते 21 अगस्त को बदमाशों ने चांदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह विक्रम गिरि की गोली मार हत्या कर दी थी. मनोरंजन पर विक्रम की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था. आशंका है कि विक्रम की हत्या के प्रतिशोध में मनोरंजन गिरि की हत्या की गयी है. इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. घटना के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार दलबल समेत पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटे हैं. फिलहाल घटना के पीछे कारणों का पता नहीं चला है. न ही अपराधियों की पहचान हुई है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >