आम के उत्पादन से किसानों की बढ़ी आय : बीडीओ

प्रतिनिधि, कुंडहित. प्रखंड परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया गया. बीडीओ जमाले राजा, प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल व पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल ने संयुक्त

प्रतिनिधि, कुंडहित. प्रखंड परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया गया. बीडीओ जमाले राजा, प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल व पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम उत्पादक किसानों को बाजार उपलब्ध कराना, बागवानी को बढ़ावा देना तथा किसानों को उनके उपज का बेहतर मूल्य दिलाना था. बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार की बिरसा हरित आम बागवानी योजना किसानों की आय बढ़ाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. आम महोत्सव में विभिन्न प्रखंडों से आए बागवानी किसानों ने विभिन्न किस्म के आमों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में बड़े पैमाने पर फलदार पौधरोपण किया गया है. आम उत्पादन में वृद्धि होने से किसानों की आय बढ़ी है. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर सृजित हुए हैं. वहीं, स्वयं सहायता समूह की दीदियां भी मनरेगा के तहत बड़ी संख्या में आमों का उत्पादन कर रही हैं. महोत्सव के दौरान विभिन्न किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई गयी. मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, कुतुबुद्दीन खान सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >