गोला में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 19 के खिलाफ मामला दर्ज

गोला में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 19 के खिलाफ मामला दर्ज

गोला.अवैध शराब की रोकथाम को लेकर उत्पाद विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई की. इस दौरान सहायक आयुक्त उत्पाद बिमला लकड़ा के निर्देश पर गुरुवार को कमता गांव में छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी के दौरान पांच हजार किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया. 200 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया. विभाग ने अवैध शराब कारोबार मामले में 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसमें कालीचरण साव, उमेश साव, कृष्ण जीवन साव, मनसू साव, आशीर्वाद कुमार साव, संतोष साव, जगदंब साव, टिंकू साव, बीतन साव, खखुआ साव, गुलशन साव, विशेश्वर साव, परमेश्वर साव, भीम साव, समीर साव, जयप्रकाश साव, उमा साव, जगदीश साव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. छापामारी अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार ने किया. मौके पर अवर निरीक्षक अमित मड़की, सिपाही उज्ज्वल कच्छप, नंदलाल महतो शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >