Saran News : दाउदपुर में लगेगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा 14 सितंबर को डिप्टी सीएम करेंगे अनावरण

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी 14 सितंबर को दाउदपुर सरकारी अस्पताल के समीप नवस्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की आदमकद भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

दाउदपुर (मांझी). उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी 14 सितंबर को दाउदपुर सरकारी अस्पताल के समीप नवस्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की आदमकद भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को युवा भाजपा नेता हरिमोहन सिंह गुड्डू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल महाराजगंज सांसद ने कहा कि महाराणा प्रताप ने आज़ादी और स्वाभिमान के लिए घास की रोटियां खाईं लेकिन अकबर के सामने कभी झुके नहीं. उनका जीवन दृढ़ संकल्प, त्याग और पराक्रम का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की सेना में सभी वर्गों के वीर शामिल थे, जिससे वह सर्वमान्य शासक बने. सांसद ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति को सजावट और व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने स्मारक स्थल और हेलीपैड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. बैठक में जदयू नेता जितेन्द्र सिंह और भाजपा नेता हेमनारायण सिंह ने भी विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन जयकिशोर सिंह ने किया. युवा नेता हरिमोहन सिंह ने सांसद को आमंत्रण पत्र सौंपते हुए बताया कि अनावरण समारोह में बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमान मोहन, शेर सिंह राणा, पूर्व मंत्री गौतम सिंह और पूर्व विधायक रणधीर सिंह शिरकत करेंगे. मौके पर त्रिलोकीनाथ सिंह, अमरजीत सिंह, मनीष सिंह, छोटन सिंह, महेश कुमार, जयप्रकाश पांडेय, मिथिलेश कुमार, प्रशांत कुमार और अभयानंद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >