महाकाल सेना ने चलाया सदस्यता अभियान, कई लोगों ने ली सदस्यता

महाकाल सेना ने चलाया सदस्यता अभियान, कई लोगों ने ली सदस्यता

कटिहार महाकाल सेना की ओर से चापी कटिहार में सदस्यता अभियान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की. महाकाल सेना के शिवानंद उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि महाकाल सेना के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाकर ग्रामीणों को संगठन के साथ जोड़ा जा रहा है. उनकी समस्याओं को संगठन में लाकर उनके समाधान पर चर्चा की जा रही है. महाकाल सेना बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं धर्मांतरण के रोकथाम मुद्दों पर विशेष रूप से कार्य करने को संकल्पित है. महाकाल सेना के संजय खरवार, प्रसनजीत कुमार, मनोहर कुमार, भरत कुमार, प्रदीप, संदीप अज्जू मुंडा, सोनू कुमार उपस्थित होकर वहां के स्थानीय लोगों को महाकाल सेना की सदस्यता ग्रहण करायी. इस अवसर पर नरेश मुंडा, श्रवण मुंडा, ललन कुमार, संदीप कुमार, कुंदन मुंडा, सुरेश, सिकंदर मुंडा, मुन्ना कुमार, चंदन, संजय मुंडा, संतोष कुमार आदि ने महाकाल सेना की सदस्यता ग्रहण की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >