मामूली विवाद को लेकर ससुर ने पुतोहु को मारपीट कर किया घायल

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के सुखाय बासा गांव में मामूली विवाद को लेकर ससुर ने अपनी पुतोहू को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार के दोपहर की

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के सुखाय बासा गांव में मामूली विवाद को लेकर ससुर ने अपनी पुतोहू को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार के दोपहर की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सुखाय वासा निवासी मोहम्मद सद्दाम के 25 वर्षीय पत्नी सवाना खातून को शुक्रवार की दोपहर उसके ससुर सलाम ने मारपीट की. वही मारपीट करने पहुंची आशा कार्यकर्ता अनवरी खातून को आरोपित ने मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घायलावस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दिया. पीड़िता ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराते आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि सूचक के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >