माॅनसून सीजन में भी तप रहा दिन

फोटो माधव21 किमी प्रति घंटे रही पुरवा की चालहर दस मिनट पर बदलता रहा मौसम वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर माॅनसून सीजन में भी गर्मी की वजह से दिन तप रहा

फोटो माधव

21 किमी प्रति घंटे रही पुरवा की चाल

हर दस मिनट पर बदलता रहा मौसम

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

माॅनसून सीजन में भी गर्मी की वजह से दिन तप रहा है. उत्तर बिहार में माॅनसून की कमजोर पड़ती चाल ने गर्मी व उमस से लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है. हालांकि, बुधवार का दिन लंबे समय बाद कुछ राहत लेकर आया, जब दिन के समय 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा चली. सुबह से शाम तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला. एक पल आसमान में तेज धूप खिल रही थी, तो अगले ही पल घने बादलों का डेरा जमने लग रहा था. धूप-छांव का यह खेल पूरे दिन चलता रहा. मौसम के इस अप्रत्याशित मिजाज के बावजूद, कुल मिलाकर चिपचिपी गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को पुरवा हवाओं का साथ राहत मिली.

सामान्य से भी कम बारिश के पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है, जो चिंता का विषय है. इससे धान की रोपाई व अन्य कृषि कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है. वर्तमान में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है. तेज हवाओं के बावजूद, बारिश की कमी किसानों व आम जनता दोनों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि माॅनसून जल्द सक्रिय नहीं हुआ, तो किसानों को सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है. शहर में लोग बेसब्री से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >