जीएसटी बचत उत्सव से चमका लोहरदगा बाजार

जीएसटी बचत उत्सव से चमका लोहरदगा बाजार

लोहरदगा़ लोहरदगा जिला में जीएसटी बचत उत्सव का असर बाजारों में साफ दिख रहा है. लोग खरीदारी करने में काफी रुचि दिखा रहे हैं. त्योहारों के इस मौसम में बाजार की रौनक बढ़ गयी है. मॉल और छोटे दुकानों में भीड़ देखने को मिल रही है. खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों ने कहा कि जीएसटी स्लैब घटने से उन्हें थोड़ी राहत मिली है. रोजमर्रा और खाने-पीने की वस्तुओं के दाम कम हुए हैं. महंगाई से थोड़ी राहत मिली : पतरा टोली निवासी मनोज गुप्ता मन्ना ने कहा कि सरकार का यह कदम सराहनीय है. लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है. रोजमर्रा की चीजें सस्ती हुई है़ घर का बजट संभल गया है : दीपक सर्राफ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सामानों के दाम घटने से घर का बजट संभल गया है.केंद्र सरकार के इस फैसले से त्योहारों की रौनक बढ़ गयी है़ घर के सामान की खरीदारी में राहत : हरिओम प्रजापति ने बताया कि घर के उपयोग में आने वाले सामान की खरीदारी में मजा आ रहा है. फिनायल, हेयर ऑयल, शैंपू, चॉकलेट, घी और बादाम जैसे सामान सस्ते होने से कुछ बचत हुई है. खरीदारों की संख्या बढ़ गयी है : शारदा शापीक्ष के संचालक सुनील अग्रवाल ने बताया कि टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम घटने से खरीदारों की संख्या बढ़ गयी है. लोग त्योहार के मौसम में जमकर खरीदारी कर रहे हैं. बाइक और स्कूटी की बिक्री में तेजी : कांति ऑटोमोबाइल के मुन्ना साहू ने बताया कि मोटरसाइकिल की बिक्री में भी तेजी आयी है. पिछले दो दिनों में 44 स्कूटी और मोटरसाइकिल बिक चुकी हैं. 350 सीसी से नीचे की मोटरसाइकिल पर 10% जीएसटी घटा है. ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है. मोटरसाइकिल खरीदने पहुंचे एक ग्राहक ने बताया कि उसे 8000 रुपये की बचत हुई है. कई अन्य ग्राहकों ने भी कहा कि बचत होने से पूजा बाजार में अन्य सामान खरीदने का मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >