बरारी बरारी थाना क्षेत्र के सेमापुर बाजार रसूख वाले व्यवसायी राजेश चौधरी के आवास व दर्जनों ठिकानों पर कई राज्य की संयुक्त आयकर विभाग की टीम तीसरे दिन रविवार को भी सर्वे जारी है. व्यवसाय जगत में सनसनी फैल गई है. लोगों के बीच चर्चा आम है कि अकूत सम्पत्ति आखिर अर्जित कैसे की. आयकर विभाग की टीम व्यवसायी के सभी ठिकानों एवं बैंक खातों आदि को खंगालने में लगी है. आयकर की कहां -कहां चोरी हुई है. टीम खंगालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही. सेमापुर के लगभग सभी ठिकानों सहित सर्वे में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
