जिले में एक अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना

कृषि विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के मौसम विज्ञान विभाग का मौसम बुलेटिन जारी किया है

बांका. कृषि विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के मौसम विज्ञान विभाग का मौसम बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन में बताया कि 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक जिले में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 व न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम के अनुरूप अपने फसल, विशेष कर धान की देखभाल करने को कहा है. वहीं विगत तीन-चार दिनों से देखा जाय तो जिले में तापमान में वृद्धि हो गयी है. जिससे गर्मी भी बढ़ गई है. तीखी धूप से लोगों के जनजीवन पर भी बुरा असर पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >