जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल

प्रखंड के चुआं गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए

खैरा. प्रखंड के चुआं गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद दोनों पक्षों ने खैरा थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. प्रथम पक्ष की अर्चना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके ससुर शंकर रजक और भैसुर राजेश रजक ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा कान की बाली छीन ली. वहीं दूसरे पक्ष की पूनम देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके देवर बिट्टू रजक और गोतनी अर्चना देवी ने ईंट-पत्थर से हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया. इलाज के लिए उन्हें जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया. पूनम देवी ने प्रथम पक्ष के आरोपों को निराधार बताया है. इधर पुलिस दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है. खैरा थाना पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >