पत्थलदास व हनुमान मंदिर में दान पेटी से लाखों की चोरी

शहर के मेन रोड स्थित पत्थलगड्डा मंदिर व उसके परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

चतरा. शहर के मेन रोड स्थित पत्थलगड्डा मंदिर व उसके परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने पहले मंगलवार दोपहर पत्थलदास मंदिर से दान पेटी तोड़ कर चोरी कर लिया. इसके बाद रात में पत्थलदास मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में दान पेटी तोड़ कर चोरी कर लिया. बताया गया कि दोनो दान पेटी 2014 से नहीं खोली गयी थी. लोगों का अनुमान है कि दान पेटी में काफी राशि जमा थी, जिसे चोरों ने पूरी तरह साफ कर दिया. मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी विपिन कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों की पहचान कर अविलंब गिरफ्तार किया जायेगा. मालूम हो कि 16 सितंबर को सुरही मुहल्ला के हरलाल तालाब स्थित सूर्य मंदिर में भी चोरों ने दान पेटी तोड़ कर उसमें जमा राशि साफ कर दिया था. लोगों ने थाना प्रभारी से चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >