करेंट लगने से महिला की मौत

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनबेरिया गांव में गुरुवार को करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला सहदेव दास की पत्नी चिंता देवी बतायी जा रही है. घटना

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनबेरिया गांव में गुरुवार को करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला सहदेव दास की पत्नी चिंता देवी बतायी जा रही है. घटना को लेकर जानकारी मिली कि सास-बहू में बिजली मीटर को लेकर झगड़ा हुआ था. मीटर सास के नाम था. सास बहू के कमरे में लगा तार खींच कर तोड़ रही थी, इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गयी. स्पर्शाघात के दौरान मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >