कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर चोरी

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत गौनहा पंचायत के भोटभंगा चौक पर सोमवार की रात चोरों ने एक कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गौनहा पंचायत

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत गौनहा पंचायत के भोटभंगा चौक पर सोमवार की रात चोरों ने एक कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गौनहा पंचायत के वार्ड नंबर 08 निवासी पीड़ित कपड़ा दुकानदार बबलू कुमार ने बताया कि सोमवार को करीब आठ बजे रात में अपनी रेडीमेड दुकान बंद कर अपने घर चले गए. जब सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का लकड़ी से बना दरवाजा टूटा हुआ था. साथ ही दुकान में रखे कपड़ा एवं अन्य सामान गायब थे. पीड़ित के अनुसार, लगभग डेढ़ लाख रुपये के कपड़ा की चोरी हुई है. पीड़ित ने चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. घटना की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >