कोनहराकला में घर में घुसकर लूटपाट व मारपीट का आरोप

बरकट्ठा. कोनहराकला गांव में एक घर के अंदर घुसकर लूट-पाट, छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़िता ग्राम कोनहराकला निवासी नीतू कुमारी पिता मोहन प्रजापति ने

बरकट्ठा.

कोनहराकला गांव में एक घर के अंदर घुसकर लूट-पाट, छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़िता ग्राम कोनहराकला निवासी नीतू कुमारी पिता मोहन प्रजापति ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में गांव के ही मनोज सोनी, उनकी पत्नी, पुत्र चंदन सोनी और पुत्री राखी कुमारी पर आरोप लगाया है. मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे मेरे घर में घुसकर लूट-पाट किया. जबकि अलमारी में रखे सामान को तोड़कर घरेलू सामान को सड़क पर फेंक दिया. साथ ही घर पर लदे अल्बेस्टर सीट को तोड़ दिया. घर में शादी के लिए रखे दो लाख पैंसठ हजार रुपये नगद और जेवरात भी लूटने व नाबालिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >