कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

सिमरिया. प्रखंड की चोपे पंचायत के तोरार गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय ग्राम देवी प्राण-प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ. कलश यात्रा

सिमरिया. प्रखंड की चोपे पंचायत के तोरार गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय ग्राम देवी प्राण-प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ. कलश यात्रा में 351 श्रद्धालु शामिल हुए. ये सभी तोरार गांव के साथ-साथ अनगढ़ा, तिबाब खैरानवां, माडरगढ़ा, बिरहु नावाटांड समेत अन्य गांवों के श्रद्धालु शामिल हैं. श्रद्धालु देवी मंडप से कलश उठाकर महनैया नदी के तट पर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भर गया. यहां से सभी विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई यज्ञ मंडप पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष युगल किशोर प्रसाद ने बताया कि महायज्ञ दो से छह फरवरी तक चलेगा. सांध्यकालीन भजन कीर्तन व रात्रि में प्रवचन का कार्यक्रम होगा. प्रवचन के लिए देश की विभिन्न जगहों से कथावाचक पहुंच रहे हैं. कलश यात्रा में जिप सदस्य रोहिणी देवी, पुंडरा मुखिया बिनोद महतो, नेमधारी महतो, मनोज सिंह, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, यज्ञ समिति सचिव अशोक प्रसाद, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सुजीत कुमार, विजय प्रसाद, गोपाल महतो, शिवनंदन प्रसाद, प्रेमलाल प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, दुलारचंद प्रसाद, जानकी प्रसाद, अमित कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, जागेश्वर प्रसाद, राजेश प्रसाद समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >