कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुरू

गिरधरपुर में धार्मिक आयोजन से माहौल हुआ भक्तिमयबड़हिया. प्रखंड के गिरधरपुर गांव में शनिवार से नौ दिवसीय चतुर्थ श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इससे पहले 551 कन्याओं ने भव्य

गिरधरपुर में धार्मिक आयोजन से माहौल हुआ भक्तिमय

बड़हिया.

प्रखंड के गिरधरपुर गांव में शनिवार से नौ दिवसीय चतुर्थ श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इससे पहले 551 कन्याओं ने भव्य कलशयात्रा से निकाली. गंगा घाट से शुरू शोभायात्रा पूरे नगर में घूमते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची. यात्रा के दौरान कन्याएं सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में चल रही थीं. गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. जगदंबा स्थान, बड़हिया बाजार, श्रीकृष्ण चौक, लोहिया चौक, बाइपास होते हुए यात्रा यज्ञ स्थल तक पहुंची. यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलशधारियों का स्वागत किया. कहीं शरबत बांटा गया, तो कहीं फूलों की वर्षा की गयी. इस भव्य आयोजन का नेतृत्व अयोध्या से आये आचार्य प्रदीप शास्त्री ने किया. उनके साथ गाजे बाजे, घोड़े और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से संगीतमय भक्ति गीत बजाये जा रहे थे. जिससे माहौल अलौकिक बन गया.

रामकथा का होगा रोज पाठ

यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन रामकथा का आयोजन किया जायेगा. प्रवचन के लिए अयोध्या से पूज्या मिथलेश्वरी शास्त्री पहुंची हैं, जो नौ दिनों तक भगवान श्रीराम की लीलाओं का वर्णन करेंगी. राम कथा के माध्यम से समाज को धर्म, संयम, सेवा और सदाचार का संदेश दिया जायेगा. यज्ञ में यजमान में रामानुज प्रसाद महतो एवं सुनीता कुमारी, विरजंची महतो एवं सुमा देवी, रामनंदन पासवान एवं रानी देवी, झिगन महतो एवं रंजू देवी जैसे प्रमुख परिवार शामिल हुए.

गांव में लगा है मेला, हर वर्ग के लिए है कुछ खास

यज्ञ स्थल के पास एक बड़ा मेला भी लगा है, जिसमें बच्चों के लिए झूले, खिलौने और मिठाइयों की दुकानें हैं. बड़ों के लिए धार्मिक सामान, पूजा सामग्री और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र है. आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवक मंडल, महिला समिति और पंचायत प्रतिनिधियों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है. यजमान के रूप में रामानुज प्रसाद महतो, वीरजंची महतो, बलराम महतो, चरित्र महतो, रामनंदन पासवान समेत कई परिवार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >