खेत में फसल काटने के दौरान सांप काटने से किसान मौत

साहिबगंज. मुफस्सिल थाना क्षेत्र की हाजीपुर पूरब पंचायत स्थित बड़ी कोदरजन्ना में मंगलवार को अपने खेत में फसल काटने के दौरान सांप काटने से किसान साधु चौधरी (57) की मौत

साहिबगंज. मुफस्सिल थाना क्षेत्र की हाजीपुर पूरब पंचायत स्थित बड़ी कोदरजन्ना में मंगलवार को अपने खेत में फसल काटने के दौरान सांप काटने से किसान साधु चौधरी (57) की मौत हो गयी. किसान को सांप कितने के बाद परिवार वाले इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे. परिजनों ने बताया कि साधु यादव गेंहू के खेत में फसल काट रहा था. इसी दौरान जहरीला सांप ने उसे काट लिया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के एएसआइ अनिल कुमार दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने अंदर लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया. साधु चौधरी के परिवार में मात्र एक बेटी जुली देवी है. वही इस घटना के बाद जुली देवी व उसकी एक पुत्री पूजा कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >