खेत में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का मिला शव

पहाड़कट्टा. पहाड़कट्टा थाना अंतर्गत सारादिग्घी गांव के निकट एक खेत में गुरुवार की सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गयी. सूचना मिलने के बाद

पहाड़कट्टा. पहाड़कट्टा थाना अंतर्गत सारादिग्घी गांव के निकट एक खेत में गुरुवार की सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गयी. सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष धनजी कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुँचे. कई गांव से सैकड़ो लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. लेकिन मृत व्यक्ति का शिनाख्त नही हो सकी. सरदिग्घी गांव निवासी मो निजाम के खेत में काम करने पहुंचे मजदूरों ने अधेड़ व्यक्ति का शव देखा. खेत के जमा दो फिट पानी में एक अधेड़ का शव पड़ा था. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व पंचनामा लिखने के बाद पोस्टमार्टम के शव सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से यह अधेड़ व्यक्ति को गांव के आसपास देखा गया. वह पागलों की तहत व्यवहार कर रहा था. थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए प्रयास की जा रही है. यूडी कांड दर्ज किया गया है. शरीर पर किसी प्रकार के जख्म का निशान नही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >