केंद्र और बंगाल सरकार की नीतियों से जनता ऊबी : राजेश ठाकुर

प्रतिनिधि, पाकुड़. कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने सोमवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने केंद्र व बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पश्चिम

प्रतिनिधि, पाकुड़. कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने सोमवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने केंद्र व बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब दोनों सरकारों की नीतियों से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार नफरत की राजनीति कर रही हैं. सभी को साथ लेकर चलने की बात नहीं की जा रही है. जनता अब जाग चुकी है और इस बार किसी के भी बहकावे में आने वाली नहीं है. नफरत की राजनीति से लोग त्रस्त हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है और पार्टी की स्थिति मजबूत हो रही है. मुर्शिदाबाद में 22 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है, जबकि अन्य 293 सीटों पर पार्टी अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से जनता के बीच काम करेगी. राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले सरकारें बड़े-बड़े वादे करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग होती है. चुनाव के बाद जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता. उन्होंने टीएमसी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता उससे नाराज है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी कद्दावर नेता हैं और वे भारी मतों से चुनाव जीतेंगे. महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इसे चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह करने के लिए लाया गया है. ऐसे मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के सभी सांसदों को साथ लेकर काम करना चाहिए. मौके पर रघुनाथगंज के पर्यवेक्षक उदय लखवानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >