बच्चों की दिनचर्या पर विशेष नजर रखें

बच्चों की दिनचर्या पर विशेष नजर रखें

किस्को. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेटहट में विद्यालय प्रबंधन समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ. प्रशिक्षक के रूप में प्रखंड साधन सेवी संजय दुबे, संकुल साधन सेवी विजय कुमार और टाटा सिन्नी ट्रस्ट के राहुल कुमार उपस्थित थे. प्रोजेक्टर के माध्यम से एमसी के कार्य-दायित्व, बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम संचालन, स्वच्छता और एफएलएन पर जानकारी दी गयी. सत्र में अनाथ बच्चों के नामांकन, विद्यालय सुधार और सदस्यों की जिज्ञासाओं पर चर्चा की गयी. प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव ने कहा कि बच्चों की दिनचर्या पर विशेष नजर रखें. अंत में सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया. जर्जर सड़क में सुधार की मांग, विधायक को सौंपा आवेदन

कुड़ू़. प्रखंड उपप्रमुख ऐनुल अंसारी ने विधायक डॉ रामेश्वर उरांव को ग्रामीणों का मांगपत्र सौंपा. पत्र में बताया गया कि एनएच 143 ए, चीरी चौक से लाधुप चौक तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क जर्जर और जानलेवा हो गयी है. इस सड़क से रोजाना सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां चलती हैं और राहगीरों व स्थानीय निवासियों को खतरा रहता है. सुंदरू, चीरी और लाधुप पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान और सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन में सड़क की चौड़ाई कम होने और पैदल आवागमन में होने वाली दिक्कतों का भी जिक्र किया गया. सड़क बनने से लोगों को आवागमन और किसानों को चंदवा व कुड़ू बाजार में सामान ले जाने में सुविधा होगी. विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, तीनों पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर कमरूल इस्लाम, शहजाद अंसारी, संजू तुरी, तबरेज अंसारी, राजी अंसारी, शाहिद अंसारी, अबू रेहान, कलीम अंसारी, शंकर उरांव, अल्ताफ अंसारी, नूरजहां खातून, बिनोद उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >