कटिहार जिला कराटे ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न

कटिहार जिला कराटे ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न

कटिहार कटिहार जिला कराटे संघ की ओर से रविवार को एक दिवसीय कराटे बेल्ट गेटिंग परीक्षा का आयोजन टीएमएए शोटोकॉन कराटे डो एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में किया. जिला के 88 कराटे खिलाडियों ने भाग लिया. मुख्य परीक्षक टाइगर नसीम खान, ब्लैक बेल्ट आठवां डान थे. साथ ही परीक्षक के रूप में रामदेव लोहारा, सिद्धार्थ अग्निहोत्री, संजय विश्वास, अदनान केसर खान, अब्दुल साकिब, अयान अहमद खान शामिल थे. येलो बेल्ट में अमन राज प्रथम और फातिमा तुज जहरा द्वितीय रही. दौलत सिंह राजपूत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. जबकि ऑरेंज बेल्ट में सीरियल रही, यति कुमारी, सनाया सिंह, भाग्यश्री का प्रदर्शन अच्छा रहा. ग्रीन बेल्ट में संध्या रानी, तोमर, समृद्धि, समृद्धि, राज, शिवांश तथा अन्वेषी झा का प्रदर्शन अच्छा किया. ब्लू बेल्ट में सानिया परवीन, शिवांगी रत्नाकर, अक्षत कुमार, प्रियांशु सिंह मॉर्गन का प्रदर्शन अच्छा रहा. पर्पल बेल्ट में दिव्यानंद, पारी, श्रावणी, संस्कृति सिंह, रिद्धिमा चौधरी, अतुल्य कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया. जबकि पर्पल स्ट्राइक बेल्ट में रौनक शर्मा, अभिलाषा आनंद, मानवी कुमारी, प्रियांशु शेख़ैया, वात्सल्य का प्रदर्शन अच्छा रहा. ब्राउन बेल्ट में सोनाक्षी कुमारी, समर्थ कुमार, सौम्या, कुमारी हर्ष कुमार, ब्राउन द्वितीय बेल्ट में जयंत कुमार, रूद्र विश्वास, तनीषा कुमारी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा. टाइगर नसीम खान ने आग से जलती हुई एक साथ कई टालियों को तोड़ कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >