जिले में चार बच्चे समेत 39 मिले कुष्ठ रोग के मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने एक माह में 990 कुष्ठ मरीजों की स्क्रीनिंग की प्रतिनिधि, सासाराम सदर जिले को कुष्ठ रोगमुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता सह कुष्ठ उन्मूलन

स्वास्थ्य विभाग ने एक माह में 990 कुष्ठ मरीजों की स्क्रीनिंग की प्रतिनिधि, सासाराम सदर जिले को कुष्ठ रोगमुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता सह कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है. कुष्ठ के संदेहास्पद मरीजों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है. मरीजों की खोज के लिए सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन की अगुवाई में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया था. यह प्रशिक्षण सदर अस्पताल के अलावा अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक चलाया गया था. इसके बाद से आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच संदेहास्पद मरीजों की जांच कर रही थी. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कुल 990 कुष्ठ रोग के संदेहास्पद मरीज मिले थे. इनमें से 858 मरीजों को सदर अस्पताल लाकर स्क्रीनिंग की गयी थी. अब भी 132 संदेहास्पद मरीजों का स्क्रीनिंग बाकी है. फाइनल जांच के बाद जिला में चार बच्चे, 18 महिलाएं समेत कुष्ठ रोग के 39 मरीज पाये गये हैं. कुष्ठ पॉजिटिव सभी मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन अभियान हर वर्ष चलाया जाता है. इसके तहत नये मरीजों की खोज की जाती है. इस कार्यक्रम के संचालन में आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी मुख्य होती है. जो एक-एक घर तक पहुंच संदेहास्पद मरीजों को चिह्नित करती हैं. इसके बाद चिह्नित मरीजों को सदर अस्पताल बुलाकर स्क्रीनिंग की जाती है. जिले के शेष 132 कुष्ठ के संदेहास्पद मरीजों का भी जल्द स्क्रीनिंग कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >