जिले में 15 को मनेगी होली, तैयारी में जुटे लोग

प्रतिनिधि, खूंटी. खूंटी जिले के विभिन्न हिस्सों में 15 मार्च को होली मनायी जायेगी. इसके लिए अलग-अलग पुरोहितों ने अपने-अपने अनुसार सूचना जारी की है. आम्रेश्वर धाम स्थित दुर्गा मंदिर

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी जिले के विभिन्न हिस्सों में 15 मार्च को होली मनायी जायेगी. इसके लिए अलग-अलग पुरोहितों ने अपने-अपने अनुसार सूचना जारी की है. आम्रेश्वर धाम स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद शर्मा ने कहा है कि 13 मार्च को चतुर्दशी तिथि 10.02 बजे तक है. इसके बाद पूर्णिमा की तिथि है. जो शुक्रवार को 14 मार्च के दिन में 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. इसके अनुसार उदया तिथि को देखते हुए 14 मार्च को पूर्णिमा ही माना जायेगा. जिसके कारण उस दिन होली नहीं मना कर 15 मार्च को होली मनायी जायेगी. पंकज पंडित, अनिल मिश्र सहित अन्य पुरोहितों ने भी 13 मार्च को होलिका दहन और 15 मार्च को होली मनाने की बात कही है. वहीं खूंटी, मुरहू सहित अन्य स्थानों में लोगों ने भी 15 मार्च को ही होली मनाने का निर्णय लिया है.

होली को लेकर सजा बाजार :

होली को देखते हुए शहर का बाजार सज गया है. शहर के नेताजी चौक, भगत सिंह चौक तथा अन्य स्थानों पर रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी सहित होली संबंधित अन्य सामग्री की दुकानें लग गयी हैं. जहां लोग खरीदारी के लिए भी जुटने लगे हैं. इस बार होली में ऑर्गेनिक कलर और हर्बल अबीर की मांग अधिक है. लोग केमिकल युक्त रंग और अबीर-गुलाल को नहीं खरीद रहे हैं. बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के रंग, अबीर-गुलाल के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पलाश मार्ट द्वारा तैयार अबीर-गुलाल की भी मांग है. वहीं कई प्रकार के पिचकारी भी बिक रहे हैं. बाजार में पिचकारी 30 रुपये से लेकर 800 रुपये, रंग 30 रुपये से लेकर 100 रुपये, अबीर-गुलाल 30 रुपये से 100 रुपये तक, मास्क 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक और टोपी 10 रुपये से 100 रुपये तक बिक रही है.

होली मिलन समारोह :

जिले में होली को लेकर जगह-जगह पर होली मिलन समारोह आयोजित किये जा रहे हैं. इसके तहत मंगलवार को धरम दयाल इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी. निदेशक दीपक दयाल साहू ने विद्यार्थियों को प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: YOGENDRA GUPTA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >