Jehanabad : गैर-संचारी रोग कार्यक्रम की खराब उपलब्धि पर डीडीसी ने एएनएम से मांगा स्पष्टीकरण

जहानाबाद. डीएम के निर्देश पर डीडीसी धनंजय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की गहन समीक्षा

जहानाबाद. डीएम के निर्देश पर डीडीसी धनंजय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की गहन समीक्षा की गयी. गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत रतनी फरीदपुर व जहानाबाद की अत्यंत खराब उपलब्धि पर संबंधित एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया तथा उनका वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश डीडीसी द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया. एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम में जनवरी 2025 के दौरान पूरे देश में जिला जहानाबाद द्वारा प्राप्त प्रथम स्थान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी गयी. डीडीसी ने अन्य कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का निर्देश दिया. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शेष बचे सभी स्वास्थ्य संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर इन्सेंटिव स्कीम में पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया. भव्या एप की समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने निर्देशित किया कि सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शत-प्रतिशत ऑनलाइन कंसल्टेंसी, एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी, ओपीडी-व्हाइटल्स, आइपीडी व आइपीडी-व्हाइटल्स संबंधित जानकारी को भव्या एप पर अपडेट करें. दवा आपूर्ति में सुधार के लिए एल-2 वाहन के उपयोग में राज्य में जिले के 38वें स्थान पर रहने पर डीडीसी ने नाराजगी जतायी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व फार्मासिस्ट द्वारा पूर्व तैयारी एवं समुचित समीक्षा के अभाव में वाहन का प्रभावी उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिससे समय पर दवाओं की आपूर्ति बाधित हो रही है. सभी संबंधितों से स्पष्टीकरण मांगा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >