अंतर महाविद्यालय कबड्डी में साहिबगंज का रहा शानदार प्रदर्शन

जामताड़ा कॉलेज ने 28 अंक हासिल किए,

साहिबगंज. जामताड़ा कॉलेज परिसर में 25 व 26 सितंबर को आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी में साहिबगंज महाविद्यालय की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया. इसमें गर्ल्स टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विनर का खिताब अपने नाम किया. बॉयज टीम ने रनर-अप स्थान हासिल किया. गर्ल्स वर्ग के फाइनल मैच में साहिबगंज महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाये रखा. टीम ने आक्रामक खेल के दम पर जामताड़ा कॉलेज की टीम को पूरी तरह पछाड़ दिया. मैच में साहिबगंज गर्ल्स टीम को कुल 36 अंक प्राप्त हुए, जबकि जामताड़ा कॉलेज की टीम महज सात अंकों तक ही सिमटकर रह गयी. जीत ने साहिबगंज की छात्राओं का मनोबल ऊंचा कर दिया. कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गयी. वहीं, बॉयज वर्ग के फाइनल मुकाबले में साहिबगंज और जामताड़ा कॉलेज की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. साहिबगंज महाविद्यालय की टीम ने पूरी ताकत झोंकी. पर जामताड़ा कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर बाजी मार ली. रोमांचक मैच में जामताड़ा कॉलेज ने 28 अंक हासिल किए, जबकि साहिबगंज की टीम 19 अंकों पर सिमट गयी. उपविजेता रही. आयोजन में साहिबगंज महाविद्यालय के खिलाड़ियों का नेतृत्व टीम मैनेजर एवं खेल प्रभारी डेविड यादव ने किया उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत ने कॉलेज को गर्व का पल प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >