नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले को जेल

नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले को जेल

धुरकी निवासी 14 वर्षीय दलित नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाते हुए भगाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी यूपी के अवरईया जिला के अजीत महल निवासी शाहिद मंसूरी उर्फ लल्लू मंसूरी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन कर आरोपी एवं नाबालिग को नगर उंटारी से बरामद कर लिया था. नाबालिग को आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है. आरोपी को बुधवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया है. विदित हो किआरोपी शादीशुदा व्यक्ति है और उसके तीन बच्चे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >