Darbhanga: दरभंगा से जुड़ी रेल परियोजनाओं की गति में तेजी लाना जरूरी: गोपालजी

दरभंगा से जुड़ी रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए सोमवार को सांसद गोपालजी ठाकुर की मंडल रेल प्रबंधक के साथ बैठक हुई.

दरभंगा. दरभंगा से जुड़ी रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए सोमवार को सांसद गोपालजी ठाकुर की मंडल रेल प्रबंधक के साथ बैठक हुई. इसमें सांसद ने कहा कि 2025-26 रेल बजट में खासकर दरभंगा के लिए जिस तरह से प्रावधान किए गए हैं उसके सदुपयोग से दरभंगा की नई विकासात्मक तस्वीर स्थापित होगी. रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सांसद ठाकुर ने ज्योति ज्योति प्रकाश मिश्र सहित अन्य अधिकारियों के साथ उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि अमृत भारत योजना के तहत दरभंगा में निर्माणाधीन दरभंगा, लहेरियासराय तथा सकरी में नए स्टेशनों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता के साथ तेजी लाने की आवश्यकता है. बजट में रेलवे को दी गयी राशि की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 के बाद से बिहार में 86548 करोड़ रुपए का परियोजनाओं में निवेश किया गया, जिससे नई रेल लाइन और अन्य ढांचागत विकास शामिल हैं. बतौर सांसद मंडल रेल प्रबंधक मिश्र ने विस्तार से परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के 98 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है, जिनमें से 85 पर काम चल रहा है. इसमें समस्तीपुर रेल मंडल में अमृत स्टेशनों के रूप में पुनर्स्थापित किए जा रहे स्टेशनों में मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सीतामढ़ी, दरभंगा मधुबनी सकरी सहरसा फारबिसगंज आदि शामिल हैं. सांसद ने बताया कि शीघ्र ही डीआरएम की मौजूदगी में संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक में दरभंगा में बन रहे रेलवे आरओबी के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी. निर्माणाधीन दरभंगा स्टेशन सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >