आइओसीएल हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन से तेल चोरी की सूचना प्रशासन को दें: एसपी

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि आइओसीएल हल्दिया-बरौनी तेल पाइपलाइन जामताड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरती है, जहां असामाजिक तत्व तेल चोरी और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करते रहते हैं। इससे गंभीर दुर्घटना व जान-माल का नुकसान हो सकता है। जनता से अनुरोध किया गया है कि पाइपलाइन को नुकसान पहुँचाने या तेल चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उन्हें पुरस्कार भी मिलेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपने गांव-मोहल्लों में इस बात का प्रचार कर सहयोग करने को कहा गया है।

संवाददाता, जामताड़ा. एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आइओसीएल हल्दिया-बरौनी तेल पाइपलाइन जामताड़ा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरती है. इसके कारण असामाजिक तत्व इस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं. तेल पाइपलाइन में उच्च प्रवाह से तेल का निकलना होता है, जिससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है और जान-माल को गंभीर नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है. तेल पाइपलाइन तथा आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को यह सूचित किया जाता है कि यदि किसी असामाजिक तत्व या अपराधी द्वारा पाइपलाइन को तोड़-फोड़ने, क्षतिग्रस्त करने, पाइपलाइन के पास गड्ढा खोदने, पाइपलाइन में छेद करने या नोजल लगाकर तेल चोरी करने का प्रयास किया जाता है, अथवा ऐसी किसी घटना की सूचना मिलती है, तो तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष जामताड़ा (मोबाइल नंबर: 9470591069), पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा (मोबाइल नंबर: 9470591036), अथवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला-सह-जिला नोडल पदाधिकारी (मोबाइल नंबर: 9471194944) को सूचित किया जाये. सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा. साथ ही जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वालों को उचित पुरस्कार से भी सम्मानित किया जायेगा. इस सूचना को अपने-अपने गांव और मोहल्लों में प्रचार-प्रसार कर राष्ट्र की संपत्ति की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सहयोग करने का कष्ट करें. जो भी असामाजिक तत्व तेल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने या तेल चोरी में संलिप्त पाया जायेगा, उस पर राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >